सासाराम, मार्च 28 -- तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। तिलौथू पूर्वी पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन मुखिया पुनीता द्विवेदी ने की। मुखिया ने बताया कि स्थानीय पंचायत व इसके पोषक क्षेत्र में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र का उद्घाटन किया गया है, जहां प्रशिक्षित महिला ट्रेनर द्वारा किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के उत्थान के लिए कौशल विकास की तमाम योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए दक्ष किया जाएगा। पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे सी थ्री के कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि केंद्र बिहार सरकार द्वारा संचालित है। केंद्र का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बताया कि कृषि आधारित योजना, शिल्पी प्रोत्साहन योजना, डिजिटल साक्षमता योजना, बिहार...