नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के शासी निकाय सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन के केंद्र के हालिया फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेगी। मुख्यमंत्री मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की सीनेट और सिंडिकेट को असंवैधानिक रूप से भंग करने की अधिसूचना जारी होने के खिलाफ पंजाब सरकार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि हम देश के प्रतिष्ठित और विशेषज्ञ वकीलों का एक पैनल बनाएंगे और इस मनमानी के खिलाफ लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कई नेताओं ने 28 अक्टूबर की अधिसूचना के माध्यम से पीयू की सीनेट और सिंडिकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.