रांची, जुलाई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र सरकार पर मजदूर, किसान और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाकर संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल को वाम दलों का समर्थन है। इसे लेकर सीपीआई के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता की गई, जिसमें आम हड़ताल की योजनाओं एवं मांगों को सार्वजनिक किया गया। इसे एक्टू के शुभेंदु सेन, एटक के अशोक यादव, संतोष रजक, सीटू के अनिर्बान बोस, प्रतीक मिश्रा, एस के राय, बेफी के एम एल सिंह, किसान सभा के सुफल महतो, प्रफुल लिंडा ने संबोधित किया। यह जानकारी सीपीआई के अजय सिंह ने प्रेस बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने की कोशिशों में लगातार तेजी ला रही है। यह संहिताएं न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.