जहानाबाद, अप्रैल 7 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा के 40 वां स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार निरंतर देश के विकास को लेकर काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश कुमार ने बताया कि एक समय था जब भारत के राष्ट्राअध्यक्षों को विदेशों में तरजीह नहीं दी जाती थी। वर्तमान स्थिति में भारत को लोग समानता की दृष्टि से देखते हैं। यही कारण है कि भारत दिन दुगना और रात चौगुना विकास कर रहा है। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंकु कुमारी ने की। वहीं बैठक में अरविंद शर्मा, राम परिक्षण यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...