देहरादून, जून 15 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा मां नंदा देवी मंडल कैंट विधानसभा की ओर से रविवार को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। ऑफिसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान देश में कई परिवर्तनकारी काम हुए हैं। कहा कि आज देश विकसित भारत बनने के लिए अग्रसर है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा की हमें जाति पंथ, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर अलग नहीं होना है, हम सबके प्रयास और मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.