रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- गदरपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की 17वीं रिव्यू मिशन टीम द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में निरीक्षण किया गया। टीम ने बताया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के अध्ययन के लिए इस दल का पांच दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत मंगलवार को सीएचसी गदरपुर एवं ब्लॉक गदरपुर के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना ने टीम को चिकित्सालय में संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। टीम ब्लॉक के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सब सेंटरों और धरातल पर जाकर के कार्यों का अवलोकन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.