जामताड़ा, फरवरी 4 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के लिए लंबे समय तक पहचान झेलता रहा जामताड़ा अब अपनी होनहार पीढ़ी के कारण नई मिसाल कायम कर रहा है। जिले के 10 युवक-युवतियों का चयन केंद्रीय सुरक्षा बलों में होने से यह संकेत मिला है कि जामताड़ा के युवा अब नकारात्मक पहचान को पीछे छोड़कर अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की राह पर अग्रसर हैं। बुधवार को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में डीसी रवि आनंद ने बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित 10 अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विदित हो कि बीएसएफ पंजाब में केलाही गांव की शबनम परवीन, मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी राकेश मंडल तथा मिहिजाम के कुर्मीपाड़ा की संजना कुमारी यादव का चयन हुआ है। वहीं सीआईएसएफ में नाला की झ...