रांची, मार्च 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार को रांची के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें सिरमटोली फ्लाईओवर ब्रिज, रैंप सरना स्थल से हटाने, चौक-चौराहों पर महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात करने, प्रत्येक थानों में मजिस्ट्रेट नियुक्त करने, चलंत चिकित्सा वाहन की तैनाती करने, शोभायात्रा के दिन बड़े वाहनों का प्रवेश बंद करने, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। मौके पर संजय तिर्की, भुवनेश्वर लोहरा, प्रमोद एक्का, ललित कच्छप, सत्यनारायण लकड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.