रामगढ़, मार्च 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आजसू पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले जिलों में संगठन विस्तार हेतु संयोजक एवं प्रभारियों के नाम की घोषणा की है। पार्टी की ओर से हजारीबाग जिला में संगठन विस्तार के लिए पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो को संयोजक मनोनीत किया गया है। जबकि, संदीप कुशवाहा, राज सिंह चौहान, कौलेश्वर गंझु, प्रदीप कुमार मेहता, अशोक गहलोत, सिद्धार्थ शंकर राय, लिलाधन साव को प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने हजारीबाग जिला प्रभारी बनाये जाने पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय सचिव ने कहा की पार्टी नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसपर खरा उतरते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.