पलामू, नवम्बर 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। केंद्रीय संचार ब्यूरो के डालटनगंज क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मेदिनीनगर के गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए समापन किया गया। संविधान दिवस 2025, जनजातीय गौरव दिवस और एक पेड़ मां के नाम, विषयक दो दिनी चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संविधान की मर्यादा का आधार और इतिहास सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान का ज्ञान अर्जित करना प्रत्येक नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अच्छी बातों को आत्मसात करने से वे जीवनभर साथ रहती हैं। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सं...