बोकारो, अप्रैल 19 -- रांची से धनबाद जाने के क्रम में केंद्रीय श्रम व रोजगार, खेल एवं युवा मामले के मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया का बोकारो पहुंचने पर शुक्रवार को भाजपाईयों ने स्वागत किया। बिरसा चौक नया मोड़ में पूर्व विधायक बिरंची नारायण के साथ उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने कहा कि श्रमिकों के श्रम से ही निर्माण कार्य, मैन्युफैक्चरिंग, खदाने आदि चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों का हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय,अवधेश यादव,लक्ष्मण नायक,माथुर मंडल,हरीश चंद्र सिंह,विनय किशोर,पहलू महत...