रांची, अप्रैल 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की केंद्रीय समिति की बैठक रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कैंप कार्यालय हरमू में हुई। बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी सहित सभी केंद्रीय सदस्य एवं सीसीएल, बीसीसीएल एवं ईसीएल के जोनल पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की सांगठनिक समीक्षा, यूनियन की सदस्यता एवं केंद्रीय समिति के 8वें महाधिवेशन पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 20 मई को चार केंद्रीय श्रमिक संगठनों के नेतृत्व में एक दिन की हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को घटाकर 4 करने, कोलियरियों को निजी कंपनियों को देने (आउटसोर्सिंग) और असंगठित मजदूरों को सुविधाओं से वंचित करने के विरोध में होगी। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.