प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। महापौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से गुरुवार को सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। महापौर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नगर निगम सदन ने 17 फरवरी को प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय आध्यातमिक विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। नगर निगम कार्यकारिणी ने भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। महापौर ने मंत्री को बताया कि प्रयागराज के ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को देखते हुए यहां इस प्रकार के विश्वविद्यालय की स्थापना न केवल स्थानीय विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि देश और विदेश के शोधार्थियों को भी आकर्षित करेगी। मंत्री ने प्रस्ताव पत्र को...