मिर्जापुर, फरवरी 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) सात एवं आठ फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए नगर एवं आसपास क्षेत्र के कुल 25 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सी-टेट के दो दिन की लिखित परीक्षा में कुल 33027 अभ्यर्थी परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। दो दिनों की प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 20640 है। जबकि दूसरी पाली में 12387 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। नकल विहीन,पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) आयोजित सी-टेट परीक्षा के लिए केंद्रवार कक्ष निरीक्षकों तैनाती के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्रवार शिक्षकों की ड्यूटी लगने की जिम्मेदारी है। स...