रांची, जुलाई 4 -- रांची। विशेष संवाददाता केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल छह जुलाई को झारखंड आ रहे हैं। रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली से रांची आएंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे। धनबाद में दोनों मंत्री झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में शामिल होंगे। धनबाद में कार्यक्रम के बाद दोनों मंत्री रांची आएंगे। रांची के होटल रामदा में अर्जुन राम मेघवाल का झारखंड बार कौंसिल, अधिवक्ता परिषद, चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नए वकीलों को लाइसेंस भी प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...