भागलपुर, जनवरी 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी, दीप्तिनगर, कहलगांव में 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (ऑपरेशन सिंदूर) सह पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 08 विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में गणपत सिंह उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय ओगरी खुटहरी, शारदा पाठशाला कहलगांव, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कलगीगंज कहलगांव, सेंट जोसेफ विद्यालय एनटीपीसी कहलगांव, डीएवी. पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कहलगांव, जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपाड़ा और केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी कहलगांव शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मणिराज भारती ...