वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मंगलवार को मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. चन्द्र भूषण प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा और उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत, कविताएं और समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए भी खेलों का आयोजन किया गया। संचालन अविनाश वाणी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...