बरेली, मार्च 8 -- शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक और बालवाटिका (चयनित विद्यालयों) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो गए। पंजीकरण प्रक्रिया 21 मार्च की रात्रि दस बजे तक जारी रहेगी। प्रवेश संबंधित विवरण केवीएससंगठन.एनआईसी.इन पर देखा जा सकता है। केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष होना अनिवार्य है। बाल वाटिका एक में प्रवेश के लिए आयु तीन से चार वर्ष, बाल वाटिका दो में प्रवेश के लिए आयु चार से पांच वर्ष और बाल वाटिका तीन में प्रवेश के लिए आयु पांच से छह वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार होगी। कक्षा दो और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.