धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक बिनोद नगर धनबाद के कक्षा एक व दो के बच्चों को पीएमश्री योजना के तहत बिरसा मुंडा पार्क में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ प्रकृति, पर्यावरण एवं सामाजिक व्यवहार से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। प्राचार्य शैलेंद्र शर्मा व प्रधानाध्यापक मनीष कुमार झा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देकर शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण, पेड़-पौधों एवं जैव विविधता का अवलोकन किया। 250 विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया। मौके पर विकास बैसखियार, बरनाली सिन्हा, रिंकू वर्मा, शिखा दूबे, मानसी, रोमा, सुमिता समेत अन्य शिक...