चम्पावत, फरवरी 13 -- एसएसबी पंचम वाहनी ने केंद्रीय विद्यालय में शिविर लगाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा संदीक्षा परिवारों को भी दवा बांटी। गुरुवार को कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में परिसर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। चिकित्सा कमांडेंट डॉ.विशाल बरनवाल ने संदीक्षा परिवारों, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार के साथ मोटे अनाज को आहार में शामिल करने पर जोर दिया। कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इस दौरान संदीक्षा परिवार की महिलाओं, छात्र-छात्राओं को दवाओं का वितरण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.