मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छठी, सातवीं व दसवीं कक्षा के लगभग 500 बच्चों को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना ले जाकर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण से छात्रों को कक्षा में पढ़ी गई जानकारी को वास्तविक दुनिया में घटित घटनाओं को अनुभव कर समझने का मौका मिला। 14 बसों में सभी बच्चे गए। साथ में 30 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी थे। बच्चों ने विज्ञान की विभिन्न बारीकियों को वहां उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से समझने का प्रयास किया। उन्होंने मानव का विकास कैसे हुआ तथा चांद पर अंतरिक्ष यान के माध्यम से मानव कैसे पहुंचा आदि की जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार का भ्रमण करवाने के लिए बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने विद्यालय की प्राचार्य रूपाली परिहार का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.