कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का शुक्रवार को प्राणी उद्यान कानपुर में भ्रमण कराया गया। इस बीच शिक्षकों की टीम ने एक-एक करके बच्चों को अपनी निगरानी में जानवर व पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी दी। पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय माती के विद्यार्थियों की दो पालियों के बच्चों के अभिभावकों से सहमति लेकर विद्यालय से बसों द्वारा प्राणी उद्यान कानपुर चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. ए.एच. अंसारी ने बच्चों को नमकीन व बिस्कुट के पैकेट देकर, रोल नंबर वार बसों से कानपुर चिड़ियाघर के लिए रवाना किया। इस बीच कानपुर पहुंचे बच्चों ने चिड़ियाघर का आनंद उठाते हुए तरह-तरह के पशु-पक्षियों का परिचय प्राप्त कर अपनी पुस्तिका में अंकित किया। साथ ही कई बच्चों ने अपने शिक्षकों से जानवरों के बा...