धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए धनबाद के चार केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन/ रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू हो गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च रात 10 बजे तक है। क्लास वन व बालवाटिका एक और तीन(जहां लागू है) के लिए आवेदन का लिंग अलग-अलग है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी सूचना में कहा है कि कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी। बालवाटिका एक, दो व तीन में एडमिशन के लिए आयु क्रमश: तीन से चार वर्ष, चार से पांच वर्ष, पांच से छह वर्ष होगी। क्लास दो या उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.