शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालयों में इस नए शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति के अनुसार पूरी तरह से पढ़ाई होगी। नए शिक्षा सत्र से कक्षा एक-दो में हुआ बदलाव, बच्चों का फन डे खत्म कर दिया गया है। कक्षा एक-दो में पीरियड भी बढ़े हैं। एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक और दो में हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई पर पहले से अधिक जोर दिया जाएगा। अब तक एक सप्ताह में छह पीरियड होते थे, लेकिन नए सत्र से बच्चों को दस-दस कक्षाएं पढ़नी होंगी। पहले पांचवीं तक के बच्चों के लिए शनिवार को फन-डे होता था, जो अब समाप्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा एक से आठ तक के टाइम टेबल में बदलाव किया है। सप्ताह में 40 की बजाय अब 48 पीरियड लगेंगे। इस सत्र तक प्रति सप्त...