बलरामपुर, फरवरी 23 -- उतरौला, संवाददाता। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह एवं उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंडलवार बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही आती है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों और नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर देशहित में कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष निज...