सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केंद्रीय विदयालय में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दसवीं कक्षा के अभिभावकों के साथ पहले प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम पर चर्चा की गई। बैठक में स्कूल की प्राचार्या पी लकड़ा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना तथा आगामी बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को प्रत्येक विषय में विद्यार्थी के प्रदर्शन की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने, नियमित अभ्यास कराने और समय-प्रबंधन कौशल विकसित कराने की आवश्यकताओं पर सुझाव दिए। साथ ही अभिभावकों को घर पर बच्चों के अनुकूल अध्ययन वातावरण तैयार करने तथा उनकी नियमित पढ़ाई पर निगरानी रखने की भी सलाह दी गई। प्राचार्या ने कहा कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.