सिमडेगा, जुलाई 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा रांची संभाग की अंडर 17 गर्ल्स हॉकी टीम सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। स्कूल की प्राचार्या पी लकड़ा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए विदा किया। उन्होने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय के कोच चंद्रशेखर मुंडा और शालनी एक्का के नेतृत्व में हॉकी टीम रवाना हुई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अगले सप्ताह से लखनऊ में किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 25 संभाग की केंद्रीय विद्यालय की हॉकी खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि विदयालय के सभी छात्र उत्साहित तथा आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...