आरा, मार्च 19 -- कोईलवर, एक संवाददाता। कोईलवर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स 114वीं बटालियन परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 87वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट अश्वनी कुमार झा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्वार्टर गार्ड में शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मौके पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बटालियन के अधिकारी एवं जवानों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान बटालियन के अलग-अलग हिस्सों मुजफ्फरपुर व औरंगाबाद में भी रैफ के अधिकारी व जवान ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। सम्मेलन में कमांडेंट ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की तो दूसरी तरफ पुलिस जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व बलिदान की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए सभी जवानों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.