पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। जिले में बाढ़ से बचाव व राहत के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से फोनपर बात कर दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी बाढ़ पीड़ित या जरूरतमंद को मदद पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भोजन, शुद्ध जल, दवाईयां और आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने में कोई कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाढ़ से इतर सभी को सुरक्षित स्थान पर लाने को कहा है। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन बाढ़ खंड सिंचाई विभाग को ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा है। साथ ही पूरनपुर कलीनगर और सदर तहसील प्रशासन से सक्रिय रहने को कहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक समन्वय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.