पीलीभीत, मार्च 10 -- भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की 172 वीं प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक दिशा भारती जिला सहारनपुर में संपन्न हुई, जिसमें जनपद के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह ने की। कार्यसमिति की बैठक में समिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने किया। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में बरेली विभाग से विभाग प्रमुख अरविन्द कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आरपी सिंह, जिला मंत्री पीलीभीत ब्रह्म स्वरूप वर्मा, जिला मंत्री बरेली नरेश कुमार सिंह ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.