रांची, जून 12 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची संसद संजय सेठ एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को खलारी आएंगे। सुबह 11 बजे राय निर्मल चौक पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राय चौक पहुंचेंगे। डकरा ऑफीसर्स क्लब में विश्राम के बाद मोहन नगर होते हुए खलारी, बाजारटांड़ और मैक्लुस्कीगंज पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के खलारी मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...