मुरादाबाद, जनवरी 8 -- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुरुवार को दिल्ली में मिली पूर्व सांसद कुमार सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह उस समय काफी भावुक हो गई जब केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सांसद को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके साथ बिताए हुए पलों को याद किया। पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह की पत्नी साधना सिंह अपने भाई के साथ गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिली। रक्षा मंत्री ने सर्वेश सिंह के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि उन्हें अपने छोटे भाई की बहुत याद आती है। यह सुनकर साधना सिंह भावुक हो गई है और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने साधना सिंह को भरोसा दिलाया कि उनके परिवार के सदस्यों के हितों को लेकर वह काफी गंभीर हैं, जब भी मौका मिलेगा वह अपने परिवार के सदस्यों के बीच अवश्य आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.