पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, धीरज। मखाना विकास के लिए केंद्रीय योजना की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही बिहार में मखाना उत्पादन करने वाले लाखों किसानों की किस्मत चमकने वाली वाली है। यह योजना मखाना के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, किसान क्षमता निर्माण, बेहतर कटाई और कटाई के बाद की प्रथाओं, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और विपणन, निर्यात प्रोत्साहन और गुणवत्ता नियंत्रण पर केंद्रित है। योजना के तहत प्रत्येक वर्ष हर प्रखण्ड के 2000 किसानों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मखाना के क्षेत्र विस्तार हेतु किसानों को खेत प्रणाली में खेती एवं तालाब में खेती हेतु 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक अनुदान मिलेगा। प्रसंस्करण एवं मूल्य वर्धन इकाइयों की स्थापना हेतु हेतु उद्यमी, ...