गिरडीह, सितम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। माहुरी केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव रविवार को भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में हुआ। चुनाव में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद संजीत तर्वे निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें संजीत तर्वे निर्वाचित हुए। अन्य पदों के लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे बने। वहीं उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहानी, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता चुने गए। वहीं हरिमोहन कंधवे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव संपन्न करवाने में मुख्य रूप से महामंडल के महामंत्री उमा शंकर चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...