गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का आठवां केंद्रीय महाधिवेशन रांची स्थित सीएमपीडीआई के रवींद्र भवन में शनिवार को हुआ। इस महाधिवेशन में गिरिडीह से झाकोमयू के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। महाधिवेशन में गिरिडीह कोलियरी झाकोमयू नेता दिलीप मंडल को झाकोमयू का केंद्रीय समिति सदस्य बनाया गया है। इस बात की जानकारी झाकोमयू के क्षेत्रीय सचिव तेजलाल मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में यूनियन के केंद्रीय समिति का गठन किया गया। साथ ही मजदूरों के हक-अधिकार को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गिरिडीह से महाधिवेशन में भाग लेने वालों में तेजलाल मंडल के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, दिलीप मंडल, अर्जुन रवानी, अकील अंसारी, जितेंद्र कुमार, जगत पासवान, नारायण दास, ओमप्रकाश शर्मा आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.