बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र के सिंहमा गांव में स्व. रामदेव सिंह की श्रद्धांजलि सभा में गुरुवार को मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. रामदेव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि स्व. रामदेव सिंह के पुत्र मनोज कुमार से उनकी पुरानी और आत्मीय मित्रता रही है। कार्यक्रम में जिला पार्षद झुन्ना सिंह, पूर्व मुखिया संजीव सिंह, जदयू नेता संजय सिंह, रंजीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...