प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को अपने बड़े भाई सोमेंद्र प्रधान के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रताप प्रधान की अस्थियों को संगम में विसर्जित किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ बड़े भाई व परिवार के अन्य सदस्य भी थे। यहां आने के बाद वह संगम गए, जहां गंगा पूजन और कलश पूजन के बाद अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित किया। इसके बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से संचालित मां की रसोई का निरीक्षण किया। इसके बाद कुछ निजी कार्यक्रमों में रहे और दोपहर बाद नैनी स्थित महर्षि महेश योगी के आश्रम पहुंचे। यहां भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री नंद गोपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.