गया, अप्रैल 9 -- गया जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी की रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा के तौर पर हुई है। जो विकास मित्र थी। हत्या का आरोप उसी के पति पर है। घरेलू विवाद में आरोपी पति पर गोली मारने का आरोप है। घटना अतरी इलाके की है, वहीं पुलिस को दी गई जानकारी में मृतिका के बेटे ने बताया कि बुधवार सुबह पापा ने मम्मी को गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...