हाजीपुर, जनवरी 10 -- हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रा) के सुप्रीमो काफी दिनों बाद अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल माला भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। क्षेत्र में प्रवेश लेते ही सर्वप्रथम श्री पासवान अपने पिता पद्म भूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर ठंड में ठिठुर रहे गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पासवान ने कहा कि समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्तियों को मदद करना मुख्य उद्धेश्य है। इस मौके पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, जिला प्रभारी अशरफ अंसारी,युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद ...