रांची, जून 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे। यहां संस्था के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने झारखंडी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. भगत ने उन्हें स्वलिखित पुस्तक 'परंपरा और प्रयोग भेंट की। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ भगत के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया एवं संस्था द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी विकास भारती के मीडिया प्रभाग द्वारा दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.