टिहरी, दिसम्बर 20 -- विधायक शक्ति लाल शाह ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री को बताया कि घनसाली क्षेत्र के चार धाम का मुख्य मार्ग है। ऐसे में क्षेत्र के उत्तरकाशी-लंबगांव-केमुंडाखाल-चमियाला-घनसाली तिलवाडा,उतरकाशी-अयांरखाल-बूढाकेदार-चमियाला-घनसाली तिलवाडा और टिपरी-गडोलिया-घनसाली-चिरबटिया-मूलगढ तिलवाडा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में शामिल करने की मांग की। विधायक शक्ति लाल शाह ने केंद्रीस कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से लेकर राज्य मंत्री अजय टम्टा से दिल्ली में मुलाकात कर बताया कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां से देशभर के यात्री गंगोत्री,यमुनोत्री से केदारनाथ,बद्रीनाथ से लेकर प्रसिद्ध हेमकुंड साहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.