सासाराम, फरवरी 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर रविवार को लेट्स इस्पायर बिहार अभियान द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बिहार डेवलपमेंट 2026 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा नूतन पांडेय को सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके सतत प्रयासों के लिए दिया गया। इसके पूर्व उन्हें पटना के विद्यापति भवन में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान भी दिया गया था। साथ ही बेंगुलुरू और हैदराबाद में भी गार्गी उत्कृष्टा सम्मान से उन्हे नवाजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...