महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी है। पाकिस्तान के आतंकियों को खात्मे पर सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में सदर ब्लॉक सभागार से सक्सेना चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गगनभेदी नारे लगाए गए। यात्रा में जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, दिनेश जायसवाल, गोविन्द जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, त्रिभुवन सहित तमाम लोग शामिल हुए। स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.