हापुड़, जुलाई 11 -- हापुड़ संवाददाता। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में कृषि प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र में स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान , केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा हर्षवर्धन त्यागी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान हर्षवर्धन त्यागी द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार और एफपीओ बनाकर हापुड़ के किसानों की आय बढ़ाने में लगातार किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा दिया गया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हर्षवर्धन त्यागी के एफपीओ आरंभशील किसान उत्पादक संगठन हापुड़ की प्रशंसा की गई। उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने पर ...