नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट क पेश कर दिया है। सत्ता पक्ष इस बजट को एक मास्टरस्ट्रोक बता रहा है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इसे कमजोर बजट करार दिया। विपक्ष द्वारा लगातार निशाना बनाए जा रहे चुनाव आयोग के लिए भी सरकार ने इस बजट में अपना खजाना खोल दिया है। आने वाले महत्वपूर्ण चुनावों को देखते हुए सरकार ने इस वर्ष आयोग के बजट में 25.33 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिससे यह आवंटन 2025-26 में 304.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026-27 में 382.22 करोड़ रुपये हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुल आवंटित धनराशि में से 367.69 करोड़ रुपये चुनाव संबंधी खर्चों के लिए रखे गए हैं, जबकि शेष राशि प्रशासनिक और संचालन व्ययों पर खर्च होगी। चुनाव आयोग के लिए बढ़ा हुआ फंड ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष उस पर सत्तारूढ़ बीजेपी से कथित...