नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल। भाजपा विधायक सरिता आर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट के प्रावधानों से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि बजट में उत्तराखंड को लगभग 24 हजार करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहायता मिली है। शनिवार को नैनीताल क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सी-मार्ट के प्रावधान से महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा और मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी ऋण दिए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 3600 करोड़ रुपये तथा हर राज्य में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है। धार्मिक पर्यटन और ट्रेकिंग मार्गों के विकास से राज्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। इस दौरान सीए पवन नाथ ने बताया कि एक अप्रैल से आयकर कानून को सरल बनाया जा रहा है, जिसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.