रांची, फरवरी 1 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यथित और निराश करने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में सरकार के तीन प्रमुख कर्तव्यों-विकास की गति तेज करना, क्षमताओं का निर्माण करना और विकास को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही थी, जिससे कुछ सकारात्मक उम्मीद जगी थी, कुछ ठोस और सार्थक प्रावधान देखने को मिलेंगे। लेकिन बजट ने इन उम्मीदों को तोड़ दिया। कहा कि इन तीनों कर्तव्यों को पूरा करने के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप बजट में नजर नहीं आता। कृषि, उद्योग, एमएसएमई, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पर्यटन और पर्यावरण जैसे अहम क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधान न केवल अपर्याप्त हैं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत के ल...