हापुड़, फरवरी 15 -- पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने का काम करेगा। जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। वह रविवार को मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हापुड़ सदर विधानसभा चौपाल में बजट पर चर्चा कर बोल रहे थे। अनिल अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट किसान, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम आदमी के हित का बजट है। इसमें रक्षा बजट के लिए 7.5 लाख करोड़ की व्यवस्था की है। जिससे...