रिषिकेष, फरवरी 10 -- भाजपा महिला मोर्चा ने विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वक्ताओं ने देश के केंद्रीय बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। मंगलवार को चन्द्रेश्वर नगर स्थित मनमहेश आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूची भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों और उनके सशक्तिकरण पर चर्चा करना है। कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। मुख्य वक्ता हिमानी डिमरी वैश्नव ने कहा कि बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास और कामकाजी महिलाओं के लिए अलग छात्रावास निर्म...