लोहरदगा, फरवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज, झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और वामदल एकता मंच लोहरदगा के भाकपा (माले) और सीपीएम ने केंद्रीय बजट को कर्मचारी, पेंशनर और आम जनता का विरोधी बताया है। इस बाबत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महेश कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्रीय बजट शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर विरोधी है। आम जनता को मंहगाई की खाई में डालने वाला है। इसमें मंहगाई रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि 2026 का केन्द्रीय बजट पूंजीपतियों के लिए बनाया गया है। वक्ताओं ने बताया कि इस बजट की प्रासंगिकता उसके अप्रासंगिकता को अधिक उजागर करता है। क्योंकि 2025 के बजट में पारित प्रधानमंत्री के 12 योजनाओं में मात्र 25 फीसदी राशि ही खर्च हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.